राजस्थान की सियासत में आया नया मोड़, सचिन पायलट ने प्रियंका और राहुल से बात की

देश | 4 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | सचिन पायलट



राजस्थान में लंबे समय से सियासत में ड्रामा चल रहा है। लंबे समय के बाद अब शायद यह खत्म होने को जा रहा है। जिसकी शुरुआत सचिन पायलट ने सोमवार को की है। सचिन पायलट ने सोमवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की है। दोनों से मुलाकात करने के बाद अब प्रियंका गांधी अशोक गहलोत से बात कर रही है।

बताया जा रहा है कि सचिन पायलट शाम को एक बार फिर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सचिन पायलट दोबारा से कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच हुई अनबन को एकबार फिर समझाने में गांधी परिवार लगा हुआ है। 

आपको बता दें कि 10 जुलाई से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट में काफी तनाव पैदा हो गया था। जिसके कारण कांग्रेस ने 14 जुलाई को सचिन पायलट को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। अब फिर एक बात यह मामला दुबारे से उठने लगा है। लेकिन इस बात मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं।

अन्य खबरें