Big Breaking: श्रद्धा पांडेय को नोएडा में डिप्टी एसपी फर्स्ट की जिम्मेदारी

नोएडा | 4 साल पहले | Agency

Tricity Today | Shraddha Pandey IPS



NOIDA: प्रोबेशनर आईपीएस ऑफिसर श्रद्धा नरेन्द्र पांडेय को नोएडा में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम की जिम्मेदारी दी गई है। वह अभी ग्रेटर नोएडा पुलिस मुख्यालय में थीं। दो दिन पहले नोएडा के डिप्टी एसपी श्वेताभ पांडेय को शासन ने स्थानांतरित करके सीबीसीआईडी भेजा है। श्रद्धा पांडेय आज ही अपना कार्यभार संभालेंगी।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धा पांडेय को नोएडा में श्वेताभ पांडेय के स्थान तैनाती दी गई है। श्रद्धा ग्रेटर नोएडा में भी डिप्टी एसपी की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वह 2017 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं। वह इंजीनियर हैं। उन्होंने एमटेक किया है। पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण लेने के बाद उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित हुआ। शासन ने उन्हें गौतमबुद्ध नगर में तैनाती दी।

अन्य खबरें