गाजियाबाद: दामाद ने अपनी साली के सामने विधवा सास को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा, जानिए पूरा मामला

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



गाजियाबाद के रामपार्क विस्तार कॉलोनी में एक युवक ने अपनी विधवा सास की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पता चला है कि विधवा की शादीशुदा बेटी पिछले एक वर्ष से पति से अलग रह रही थी। जिसको लेकर दामाद नाराज था। बुधवार शाम युवक ने सास को अपने घर बुलाया और उसे घर के पास ही खाली प्लाट में चाकू से गोद डाला दिया है। 

मूल रुप से भजनपुरा दिल्ली की रहने वाली 45 साल की रजनी पत्नी स्व. राजवीर करीब आठ सालों  से गाजियाबाद के लोनी में ट्रॉनिका सिटी थाने की रामपार्क विस्तार कॉलोनी में रह रही थी। वह ट्रॉनिका सिटी की एक गारमेंटस फैक्ट्री में काम करती थी। उसके चार बेटियों और एक बेटे है। बडी दो बेटी मनीषा व शिवानी की शादी हो चुकी है, भावना 18, वंशिका 16 और सबसे छोटा बेटा कृष्णा 10 वर्ष घर में ही रहते हैं। शिवानी ने करीब आठ वर्ष पूर्व कॉलोनी में ही रहने वाले मांगे से प्रेमविवाह किया था। वर्तमान में वह दो बच्चों की मां है। 
      
वंशिका ने बताया कि बडी बहन शिवानी का अपने पति मांगेराम से झगडा हो गया था। जिसके चलते एक वर्ष से वह जीजा से अलग भोपुरा में रह रही है। वंशिका ने बताया कि बुधवार शाम जीजा मांगे ने उसकी मां को बात करने के बहाने अपने घर बुलाया था। वह मां के साथ शाम करीब पांच बजे जीजा के घर गई थी। इसी दौरान उसका जीजा ने उसकी मां को घर के बाहर धक्का देकर खाली प्लाट में गिरा दिया और उस पर चाकू से ताबडतौड वार करने लगा। उसने शोर मचाया तो मौहल्ले के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जिस पर वह मौके से फरार हो गया। उसकी बडी बहन भावना एक पडोसन की मदद से घायल मां को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल ले गई, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अन्य खबरें