Noida: पानी को लेकर किराएदारों में झगड़ा, एक गिरफ्तार

नोएडा | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



सेक्टर 22 चौड़ा गांव में किराएदारों के बीच पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। एक किराएदार ने दूसरे को डंडे से मार दिया। इसमें उसके चोट लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 24 पुलिस ने आरोपी किराएदार को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 22 के चौड़ा गांव में प्रकाश चौहान के मकान में मूलरूप से हरदोई निवासी अरविद और संजय रहते हैं। रविवार की सुबह पानी भरने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। तभी अरविद ने डंडा उठाकर संजय के सिर पर मार दिया। इसमें संजय घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अरविद को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी अरविद ने संजय के डंडा मार दिया। इसमें वह घायल हो गया। पीडि़त संजय की शिकायत पर मामला दर्ज कर अरविद को गिरफ्तार कर लिया गया।

अन्य खबरें