कोरोना वायरस से निपटने के इन उद्योगपतियों ने की बड़ी मदद

देश | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Tricity Today | कोरोना वायरस से निपटने के इन उद्योगपतियों ने की बड़ी मदद



कोरोना वायरस से निपटने के लिए दो दिन पहले रतन टाटा के 1500 करोड़ रुपये डोनेट करने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी सोमवार को पीएम केयर फंड में 500 करोड़ रुपये देने का ऐलान कर दिया। इंडस्ट्री की तरफ से 5-5 करोड़ रुपये महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दिए जायेगे। 

देश में सबसे पहले शनिवार को रतन टाटा ने टाटा ट्रस्ट की तरफ से 500 करोड़ देने का ऐलान किया था। इसके बाद टाटा ग्रुप की तरफ से भी 1000 करोड़ रुपए की मदद की जानकारी दी गई थी। कोरोना वायरस से निपटने के लिए पीएम केयर फंड में आनंद महिंद्रा, वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित कई उद्योगपतियों ने दान दिया है।

ओयो रुम ने अपोलो हॉस्पिटल के साथ साझेदारी करके कोरोना वायरस से बचाव के लिए आइसोलेशन रुम बनाए हैं। यह आइसोलेशन सेंटर 6 शहरों मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, बेंग्लुरु और कोलकाता में बनाए गाए हैं। यहां खासतौर पर कोविड-19 से बचाव के लिए सैनिटाइज बेड बनाए गए हैं। एसबीआई, एचयूएल की मदद से अपोलो हॉस्पिटल ने कैटेगरी 1 के ओयो रूम को जरूरतमंद के लिए विकसित किया है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए रतन टाटा ने अब तक का सबसे बड़ा डोनेशन दिया है। 82 वर्षीय टाटा ने बीते शनिवार को पहले टाटा ट्रस्ट की तरफ से 500 करोड़ रुपए खर्च करने की बात कही। फिर ढाई घंटे बाद ही एक अन्य ट्वीट के जरिए 1,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मदद का ऐलान किया। 151 साल पुराने इस समूह में टाटा ग्रुप, टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट अलग-अलग है। टाटा ग्रुप में 100 से ज्यादा कंपनियां हैं। इसकी 17 लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 9.20 लाख करोड़ रुपए है। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा सन्स कहलाती है। इसी टाटा सन्स में टाटा ट्रस्ट की 66% हिस्सेदारी है। रतन टाटा ने अपने ट्वीट में कहा था कि कोरोनावायरस का संकट हमारी पीढ़ी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। टाटा सन्स और टाटा ग्रुप की कंपनियां पहले भी देश की जरूरत के समय आगे रही हैं, लेकिन मौजूदा जरूरत उन सभी जरूरतों के मुकाबले सबसे बड़ी है।

महिंद्रा ग्रुप अपनी यूनिट्स में वेंटिलेटर बनाएगा, ताकि कोरोना के मामले बढ़ने पर देश में वेंटीलेटर की कमी न हो। महिंद्रा ने अपनी हॉलीडे कंपनी क्लब महिंद्रा को भी मरीजों की देखभाल के लिए खोलने का प्रपोजल दिया है। महिंद्रा अपनी 100% सैलरी कोविड-19 फंड में देंगे। यह फंड छोटी इंडस्ट्री और डेली वेजेज पर काम करने वाले लोगों की मदद के लिए बनाया गया है।

अन्य खबरें