COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर पर टूटा कोरोना का कहर, 2 मरीजों की मौत, 143 और चपेट में आए

Google Image | COVID-19 BREAKING



कोरोना वायरस गौतम बुद्ध नगर के लिए अब मुसीबत बनता जा रहा है। गुरुवार को संक्रमण की चपेट में आए दो लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद अब जिले में मरने वालों की संख्या 37 हो चुकी है। दूसरी ओर 143 लोग और संक्रमण की चपेट में आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान इन लोगों को जिले के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। अब गौतम बुध नगर में मरीजों का आंकड़ा 3862 तक पहुंच गया है।

गुरुवार की शाम 5:00 बजे यूपी के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर ने पिछले 24 घंटों की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गौतम बुद्ध नगर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 143 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। 67 मरीज स्वस्थ होने के बाद कोविड-19 अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। दुखद बात यह रही है कि अस्पतालों में उपचार के दौरान 2 मरीजों की मौत हुई है। अब तक जिले में 37 लोग महामारी के कारण मर चुके हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 6 अस्पतालों में 947 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

अगर पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो गुरुवार को अब तक के सर्वाधिक मरीज रिकॉर्ड किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 2083 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक की एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में मरने वालों की संख्या भी एक हजार के पार पहुंच गई है। गुरुवार को 34 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद राज्य में मौतों का आंकड़ा 1046 हो गया है। राज्य के सभी अस्पतालों में इस वक्त 15720 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अब तक पूरे राज्य में 26675 लोग स्वस्थ होने के बाद अपने घर वापस लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान ही अस्पतालों से 932 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

अन्य खबरें