नोएडा पुलिस कंट्रोल रूम के 2 कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले, कोई पुलिस कार्यालय बन्द नहीं होगा

नोएडा | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



नोएडा में पुलिस नियंत्रण कक्ष के दो कर्मचारी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस में कोविड-19 के नोडल अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट का कोई भी कार्यालय इस वजह से बंद नहीं किया जा रहा है। पुलिस कार्यालयों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है।

एडिशनल डीसीपी और कोविड-19 के पुलिस नोडल अफसर ने कहा, "यह सूचित करना है कि नोएडा के नियंत्रण कक्ष के दो पुलिस कर्मी सकारात्मक निकले हैं। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर का कोई भी कार्यालय बंद नहीं होगा। कोविड प्रभावित कार्यालयों में केवल स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। नोएडा फेज-3 के कांस्टेबल का कुछ दिन पहले कोविड-19 का परीक्षण किया था, वह ठीक हो गए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।"

अन्य खबरें