दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: क्या जीत पाएंगे आप के ये 3 बागी नेता

Tricity Today | अलका लांबा, कपिल मिश्रा और आदर्श शास्त्री



दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतगणना जारी है। इस बार दिल्ली में कई नेताओं ने चुनाव से पहले पाला बदल लिया था और चुनाव के वक्त अपनी पार्टी छोड़कर टिकट की फिराक में दूसरी पार्टियों में चले गए। कई नेता पहले ही अपनी पार्टी छोड़ चुके थे। इस बार ऐसे नेताओं को जनता ने क्या संदेश दिया।

अलका लांबा-
ताजा जानकारी के मुताबिक चांदनी चौक से अलका लांबा इस वक्त पीछे चल रही हैं। अलका लांबा कभी आम आदमी पार्टी की बड़ी नेताओं में शामिल रहीं। अलका लांबा चुनाव से पहले AAP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई। वो 2015 में AAP के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव जीतकर विधायक बनीं थी। इस बार वो कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव लड़ रही हैं। 

कपिल मिश्रा-
मॉडल टाउन से बीजेपी कैंडिडेट कपिल मिश्रा भी पीछे चल रहे हैं। कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए हैं। कपिल मिश्रा ने पिछला विधानसभा चुनाव AAP के टिकट पर लड़ा था। लेकिन बाद में सीएम अरविंद केजरीवाल से अनबन के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

आदर्श शास्त्री-
द्वारका सीट से कांग्रेस कैंडिडेट आदर्श शास्त्री पीछे चल रहे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आदर्श शास्त्री ने द्वारका सीट से 40 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी।  इस बार आप ने उनका टिकट काट दिया।  इसके साथ ही यहां तेजी से समीकरण बदले। आदर्श शास्त्री कांग्रेस में गए। उन्हें कांग्रेस ने टिकट दिया है।

अन्य खबरें