महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप

नोएडा | 4 साल पहले | Agency

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



थाना सेक्टर 49 की एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने पूर्व प्रेमी के खिलाफ सेक्टर 49 थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 78 स्थित सनशाइन हीलियोस अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती वरुण तलवार नामक एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच काफी समय तक प्रेम प्रसंग चला। फिर दोनों में मनमुटाव हो गया। फिर महिला ने वरुण से सारे रिश्ते खत्म करके दूसरे युवक से शादी कर ली। 

अब महिला का आरोप है कि वरुण उससे मिलने का बार-बार प्रयास करता है। इसके अलावा सोसाइटी में आकर महिला के साथ अश्लील हरकत करता है। महिला के पति ने भी वरुण के खिलाफ शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। देर रात तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 

अन्य खबरें