NOIDA : हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए योगी सरकार ने अंतिम तारीख बढ़ाई, जानिए कितने रूपये का आएगा खर्चा

नोएडा | 4 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



गौतम बुद्ध नगर के लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। यूपी सरकार ने निजी और व्यावसायिक वाहन मालिकों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में एचएसआरपी लगवाने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर थी। राहत के तहत अब वाहन मालिक अपनी गाड़ियों में अगले महीने महीने 30 नवंबर तक एचएसआरपी लगवा सकते हैं। 

बताया जा रहा है कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की ऑनलाइन बुकिंग के दौरान आ रही तकनीकी परेशानियों के चलते यूपी सरकार ने यह जनहित में फैसला लिया है। अब 30 नवंबर तक कमर्शियल वाहन स्वामियों को एचएसआरपी लगाने के लिए समय दिया गया है। एक दिसंबर के बाद से फिटनेस, टैक्स आदि कार्य नहीं होंगे। निजी वाहन चालकों के भी लाइसेंस संबंधी कार्य भी एक नवंबर के बाद नहीं किए जाएंगे। वहीं अगले साल 1 मार्च 2021 से चालान की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगावाने का खर्च वाहनों के हिसाब से अलग-अलग है। अमूमन वाहन मालिक अपनी 600 से 1000 रुपये तक के बीच में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवा सकते हैं। जबकि दुपहिया वाहन चालकों को इसके लिए 300 से 400 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए सबसे पहले बुक माई एचएसआरपी वेब लिंक पर जाकर सबसे पहले वाहन मालिक को लॉगिन करना होगा। इसके बाद कुल 11 स्टेप भरने होंगे। इसके तहत वेबलिंक पर लॉगिन करने के बाद 2 विकल्प सामने होंगे। इसमें पहले विकल्प में हाई सिक्योरिटी प्लेट नंबर के लिए क्लिक करना होगा, वहीं दूसरे विकल्प में फ्यूल स्टीकर बुक करने का ऑप्शन दिया गया है।

अन्य खबरें