योगी सरकार का बोर्ड परीक्षाओं पर सख्ती का दिखा असर, चौथे से 14 नंबर पर लुढ़का गौतम बुद्ध नगर

नोएडा | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। इस बार की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश सरकार ने काफी सख्ती दिखाई। जिसका परिणाम यह निकला कि वर्ष 2019 में हाई स्कूल में गौतम बुद्ध नगर प्रदेश भर में चौथे स्थान पर आया था। जबकि इस साल अपना जिला 14 वें स्थान पर पहुंच गया। हालांकि इंटरमीडिएट में अपने जिले को दो स्थानों का फायदा पहुंचा है। अपना जिला 2019 में 18 वें स्थान पर था। इस साल यह 16 वें स्थान पर है।

प्रदेश की योगी सरकार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर काफी सख्ती दिखाती है। प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए जनपद गौतम बुद्ध नगर के 47 परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी और राउटर से लैस कर दिया था। इसके अलावा जनपद लेवल पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया। कंट्रोल रूम में पुलिस प्रशासन के अलावा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर तैनात शिक्षकों को पहचान पत्र भी जारी किए गए थे। प्रदेश सरकार की शक्ति का असर शनिवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम पर साफ दिखाई दिया।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज पाण्डेय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा जिले में नकलविहीन संपन्न कराई गई थी। वर्ष 2020 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम तैयारियों के मुताबिक नहीं आया। क्योंकि वर्ष 2019 में हम प्रदेश में चौथे स्थान पर थे। जबकि इस साल हम 14वें स्थान पर आए हैं। हालांकि इंटरमीडिएट का रिजल्ट संतुष्ट भरा है। क्योंकि 18 वें स्थान से 16 वें स्थान पहुंच गया है।

अन्य खबरें