नोएडा में दर्दनाक मामला : बालकनी से गिरा 3 साल का बच्चा, 8 दिनों बाद तोड़ा दम, मां सदमे में

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | Symbolic Photo



NOIDA NEWS : नोएडा में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। एक 3 साल का बच्चा खेलते हुए बालकनी से नीचे गिर गया। इस हादसे में बच्ची को गंभीर चोट आई और उसको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर बीती रात को बच्चे ने दम तोड़ दिया है। इस मामले के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। 

क्या है पूरा मामला 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-71 में स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर पर कानपुर निवासी दीपक सिंह का परिवार रहता है। दीपक सिंह नोएडा में जैकेट बनाने का व्यवसाय करते हैं। पुलिस ने बताया कि बीते 20 मई को इनका 3 साल का बच्चा बालकनी में खेल रहा था। उसी दौरान बालकनी से अचानक वह नीचे गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बच्चे की मां रसोई में खाना बना रही थी। 

8 दिनों से चल रहा था बच्चे का इलाज
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तत्काल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया। बीते दिनों से बच्चे का इलाज किया जा रहा था। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और 8 दिनों तक आईसीयू में एडमिट रहा। अब बीती रात को बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

अन्य खबरें