NOIDA : चाकू की नोक पर लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, पिलखुवा से नोएडा आकर देते थे वारदात को अंजाम

नोएडा | 3 साल पहले | Rakesh Tyagi

Tricity Today | चाकू की नोक पर लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार



नोएडा की फेस-3 पुलिस ने बुधवार को चाकू की नोक पर लूट करने वाले 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल किए गए चाकू भी बरामद किए है। यह बदमाश नोएडा में अनेक लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुके है।

पुलिस ने बताया कि शहर में लगातार लूट की वारदात बढ़ती जा रही थी। पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रात में अलग अलग स्थानों पर चैकिंग अभियान भी शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र में स्थित सेक्ट- 67 पार्क के पास से लूट और डकैती की योजना बनाते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से घटनाओं में प्रयोग किये जाने वाले 4 चाकू भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में पता चला है कि यह बदमाश दिन में रैकी कर रात में लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देत थे। रास्ते में आने जाने वाले लोगों से चाकू के बल पर लूट की घटना को अंजाम देते थे। इन बदमाशों ने बंद पड़ी कंपनी और घरों से भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। 

अन्य खबरें