नोएडा : डीएलएफ मॉल के इस स्पा सेंटर में महिलाएं सुरक्षित नहीं, हेड मसाज करवाने आई दिल्ली की युवती के साथ...

नोएडा | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Google Image | Noida DLF Mall



Noida : सेक्टर-18 में स्थित डीएलएफ मॉल में एक युवती के साथ बदतमीजी की गई। युवती डीएलएफ मॉल में स्थित एक शॉप पर हेड मसाज करवाने गई थी। वहीं पर महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने इस मामले में सेक्टर-20 कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला मूल रूप से नोएडा से सटे दिल्ली के रहने वाली है।

क्या है पूरा मामला
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक जब वह स्पा सेंटर में बाल कटवाने और हेड मसाज करवाने के लिए गई थी। वहां पर अभिषेक नामक एक कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। अभिषेक ने महिला के गले के नीचे के पार्ट को दबाया। इसका जब विरोध किया गया तो आरोपी बाज नहीं आया। जिसके बाद महिला मौके से भाग गई।

दिल्ली की रहने वाली है युवती
पीड़िता सीधा नोएडा सेक्टर-20 कोतवाली पहुंची। वहां पर आरोपी अभिषेक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट के सामने पेश किया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला का कहना है कि वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है और नोएडा के डीएलएफ मॉल में हेड मसाज करवाने के लिए आई थी।

अन्य खबरें