गौतमबुद्ध नगर : आप ने प्रशांत रावत को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया संगठन मंत्री

नोएडा | 3 घंटा पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | नियुक्त पत्र



Noida News : आम आदमी पार्टी ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एडवोकेट प्रशांत रावत को गौतमबुद्ध नगर जिले का संगठन मंत्री नियुक्त किया है। यह निर्णय राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और प्रांत अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका की स्वीकृति से लिया गया है।

महत्वपूर्ण पदों पर रहे चुके : जिलाध्यक्ष
 
जिलाध्यक्ष राकेश अवाना के नेतृत्व में हुई इस नियुक्ति के बारे में उन्होंने बताया कि एडवोकेट रावत की कार्य क्षमता, संगठन कुशलता और समर्पण को देखते हुए यह फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत रावत पहले भी पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने हमेशा समाज और संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया है।

पार्टी की स्थिति और होगी मजबूत : राकेश अवाना
राकेश अवाना ने बताया कि अवाना ने बताया कि रावत ने पार्टी के आदर्शों का पालन करते हुए जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे जनता के बीच आम आदमी पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी। रावत अब गौतमबुद्ध नगर जिले में पार्टी की नीतियों को और अधिक प्रभावशाली तरीके से फैलाने का कार्य करेंगे।

अन्य खबरें