Noida News :  आप ने जसविंदर सिंह बेदी को दी जिम्मेदारी, बनाया आरडब्ल्यूए विंग का जिलाध्यक्ष

नोएडा | 5 घंटा पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | जसविंदर सिंह को आरडब्ल्यूए यानी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन विंग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।



Noida News : गौतमबुद्ध नगर में आम आदमी पार्टी लगातार अपना विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने एक नई नियुक्ति की है। नोएडा के मशहूर समाजसेवी जसविंदर सिंह बेदी को एक अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पार्टी के आरडब्ल्यूए यानी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन विंग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

तीन दिन का अनशन
यह घोषणा मेरठ में की गई। वहां कमिश्नरी पार्क में पार्टी का तीन दिन का अनशन चल रहा था। इस मौके पर पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे। पश्चिमी प्रांत के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने बेदी को यह जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान प्रांत प्रभारी सीएम चौहान और जिला अध्यक्ष राकेश अवाना भी वहां थे।

पार्टी को फायदा होगा : जिलाध्यक्ष 
जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने बताया कि बेदी बहुत अच्छे समाजसेवी हैं। वे लंबे समय से नोएडा और गौतमबुद्ध नगर में लोगों की समस्याओं के लिए आवाज उठाते रहे हैं। उनके आने से पार्टी को फायदा होगा। वे आरडब्ल्यूए से जुड़े मुद्दों पर अच्छी तरह से काम कर पाएंगे। इससे लोगों की समस्याएं हल करने में मदद मिलेगी।

ये रहे मौजूद 
अवाना ने कहा कि बेदी का अनुभव और लोगों का समर्थन पार्टी के लिए बहुत काम आएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि बेदी की अगुवाई में आरडब्ल्यूए विंग बेहतर काम करेगा। इस मौके पर पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद थे। इनमें जिला महासचिव कैलाश शर्मा, संगठन मंत्री प्रशांत रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलदार अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव और कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य खबरें