नोएडा :  आप ने मनाई ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती, कहा- हमारे आदर्श नेताजी

नोएडा | 2 साल पहले | Rishabh Khari

Tricity Today | श्रद्धांजलि



Noida News : स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति ने कार्यक्रम का संचालन किया।
 
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि नेताजी सदैव अपने आप को राष्ट्र के प्रति समर्पित किया। आज देश के प्रत्येक नागरिक के लिए नेताजी का जीवन अनुकरणीय है। नेताजी के विचारों पर चलकर ही हम राष्ट्र को सशक्त कर सकते है। महानगर अध्यक्ष प्रशान्त रावत ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश अवाना, मुन्ना गुप्ता जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, डॉ. बीपी सिंह जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, विनीत सिंह राजपूत अध्यक्ष विधानसभा युथविंगव, हर्षित सिंह, कैलाश शर्मा जिला उपाध्यक्ष, विजय श्रीवास्तव सचिव नोएडा महानगर पूर्वांचल प्रकोष्ठ जयकिसन जैसवाल, राजेन्द्र तोमर, शंकर चौधरी जिलाध्यक्ष पूर्वंचल प्रकोष्ठ और अमर सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें