पुलिस की मुठभेड़ में वांटेड हुआ लंगड़ा : गिड़गिड़ाते हुए बोला- अब कभी नहीं आऊंगा नोएडा

नोएडा | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | मुठभेड़ में घायल बदमाश



Noida News : नोएडा में लूटपाट करने वाले वांटेड बदमाश पुलिस की मुठभेड़ में दबोचा गया है। इस मुठभेड़ में बदमाश घायल है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा था। बदमाश की पहचान रफीक के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद रफीक फूट-फूटकर रोने लगा। वह रोते हुए पुलिस से बार-बार बोल रहा था...सर आज के बाद कभी नोएडा नहीं आउंगा। यह मुठभेड़ सेक्टर-58 थाना पुलिस से हुई है।
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस छोटा डी पार्क सेक्टर-58 में चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध स्कूटी सवार आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका और भागने लगा। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। अपने आपको घिरता देख पुलिस पर बदमाश ने गोली चला दी। पुलिस की काउंटर अटैक में बदमाश के पैर में गोली लगी है।

 डीसीपी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, चोरी की 1 स्कूटी और सोने चांदी भरा बैग बरामद हुआ है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उसके बारे में आपराधिक इतिहास की जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

अन्य खबरें