Bharata Jodo Yatra : कांग्रेसी नेता अनिल यादव ने घर खरीदारों और किसानों की समस्याओं को उठाया, राहुल गांधी दिलाएंगे न्याय !

नोएडा | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | राहुल गांधी और अनिल यादव



Noida : वेस्ट यूपी से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अब हरियाणा के पानीपत पहुंच चुकी है। करीब 4 दिन यह यात्रा वेस्ट यूपी के तमाम विधानसभाओं से होकर गुजरी है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए नोएडा के सैकड़ों कार्यकर्ता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस नेता अनिल यादव ने राहुल गांधी से मुलाकात कर शहर में चल रही मकान खरीदारों की समस्या और किसान के मुद्दे के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक भी शामिल रही।

घर खरीदार और किसानों की समस्याओं को उठाया
कांग्रेस के अनिल यादव ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लाखों घर खरीदारों को अपने फ्लैटों का कब्जा मिलने में कई साल की देरी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, किसान, जो मूल रूप से दिल्ली के उपग्रह शहरों में जमीन के मालिक थे, मुआवजे को लेकर स्थानीय अधिकारियों के साथ उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेकर राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी सब की समस्याओं को सुन रहे हैं। हमने उन्हें यात्रा के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदारों और किसानों की पीड़ा से अवगत कराया है।” राहुल गांधी ने घर खरीदारों को न्याय दिलवाने की बात कही है।

इन राज्यों से होकर गुजरी यात्रा
कांग्रेस की जन संपर्क पहल, 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई। इस यात्रा ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली को कवर किया और वर्तमान में उत्तर प्रदेश से गुजरते हुए हरियाणा पहुंच गई है। यह यात्रा गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

अन्य खबरें