BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी, जानें किस दिन क्या होगा

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर द्वार



Gautam Buddh Nagar News : गौतमबुद्ध नगर में होने वाले विधानसभा 2022 को लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी हो गया है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए पूरा कार्यक्रम जारी किया है। चुनावी प्रक्रिया 14 जनवरी 2022 से शुरू हो जाएगी। नोएडा, दादरी और जेवर में आगामी 10 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव होगा। 

 21 जनवरी 2022 को होगा नामांकन दाखिल
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों (नोएडा, दादरी और जेवर) पर चुनाव की अधिसूचना 14 जनवरी को शुरू होगी। 21 जनवरी 2022 तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते है। 24 जनवरी 2022 दिन सोमवार तक नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की जांच होगी। 25 जनवरी से ही उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकता है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 27 जनवरी 2022 है।

16.23 लाख लोग देंगे वोट
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी 2022 को मतदान होगा। मतदान होने के बाद 10 मार्च 2022 को मतगणना होगी और 12 मार्च 2022 तक घोषणा की जाएगी। जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार तीनों विधानसभा सीट पर 16 लाख 23 हजार 545 मतदान करेंगे।

82,939 नए मतदाता आएं 
गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग की तरफ से मतदाताओं की अंतिम सूची पहले ही जारी कर दी गई थी। इस बार गौतमबुद्ध नगर में टोटल 82 हजार 939 नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है, लेकिन जनपद से 27,017 मतदाताओं का नाम फाइनल सूची से बाहर किया गया है। इस बार 16 लाख 23 हजार 545 लोग वोट डालेंगे। 

1,754 बूथों पर होगा चुनाव 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 1,754 बूथ बनाए गए हैं। जहां पर लोग अपना मतदान करेंगे। जिले में मतदान केंद्र की संख्या 552 हैं। सबसे ज्यादा मतदान केंद्र जेवर विधानसभा में 202 होंगे। दादरी में 201 और नोएडा में 149 मतदान केंद्र होंगे। तीनों विधानसभा को 26 जोनल मजिस्ट्रेट और 116 सेक्टरों में बांटा गया है।

अन्य खबरें