गौतमबुद्ध नगर : वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, अगर नहीं पढ़ी तो हो सकता है भारी नुकसान

नोएडा | 3 साल पहले | Anika Gupta

Google Photo | Symbolic Photo



नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए बड़ी जरूरी खबर है। अगर आप ग्रेटर नोएडा और नोएडा के रास्तों पर सफर करेंगे तो आपको अपने वाहनों के जरूरी कागज रिन्यूवल करा लें नही तो भारी नुकसान हो सकता है। क्योंकि सरकार ने जो देश की जनता को छूट दी थी। वो 31 मार्च 2021 तक समाप्त हो जायेगी। 

कोरोना काल और लाॅडाउन को देखते हुए सरकार ने आदेश जारी किया था कि साल 2020 में कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से सरकार ने लोगों को राहत देते हुए वाहन संबंधी दस्तावेजों की वैधता तारीख बढ़ाकर 31 मार्च 2021 कर दिया थी। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र समेत दूसरे दस्तावेज भी शामिल थे।

नोएडा पुलिस ने आदेश जारी किया है कि सभी वाहन स्वामी अपने वाहनों के जरूरी कागजों को रिन्यू करा लें। क्योंकि 1 अप्रैल से किसी भी वाहन के दस्तावेज अगर पूरे नहीं हुए तो वाहनों के चालान काटा जाएगा।

अन्य खबरें