NOIDA BREAKING : श्रीकांत त्यागी को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | । श्रीकांत त्यागी



Noida News : नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रीकांत त्यागी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। अब बहुत ही जल्द श्रीकांत त्यागी जेल से बाहर आ सकते है। श्रीकांत त्यागी 9 अगस्त से जेल में बंद है। बीते 5 अगस्त को श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ अभद्रता की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद यह मामला हाईलाइट हो गया था। जेल जाने के करीब 44 दिन बाद श्रीकांत को जमानत मिली है।

क्या है पूरा मामला
श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सेक्टर-93बी में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में बालकनी को कवर किया गया था और बालकनी के आसपास काफी संख्या में पेड़-पौधे लगाए हुए थे। बीते 5 अगस्त को सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने वहां से एक पौधा उखाड़ दिया था। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी मौके पर आ गया और महिला से पेड़ उखाड़ने वाली बात पर उलझ गया। इसी दौरान महिला ने कहा कि उसने अवैध कब्जा किया हुआ है। इसी बात को लेकर श्रीकांत त्यागी और महिला के बीच नोकझोंक बढ़ गई। श्रीकांत ने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए धक्का दे दिया था। इस दौरान उसने महिला को गाली भी दी थी।

वीडियो वायरल हुई तो नेशनल स्तर तक पहुंचा मामला
इसका वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद 5 अगस्त से लेकर अभी तक यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है। इस मामले के बाद श्रीकांत के खिलाफ गैंगस्टर और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। श्रीकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अन्य खबरें