CBSE Result 2022 : सीबीएसई 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित, देशभर में 14वें नंबर पर आया नोएडा

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | CBSE 12th Result 2022



CBSE 12th Result 2022 : सीबीएसई 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित हो गया है। शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे सीबीएसई 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित हो जाएगा। इस बार नोएडा शहर के बच्चे टॉप 15 में शामिल हुए हैं। पूरे देश में सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में त्रिवेंद्रम के छात्रों ने बाजी मारी है। दूसरे नंबर पर बेंगलुरु के 98.16 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इसमें नोएडा शहर के बच्चों का नंबर 14 नंबर पर है। प्रतिशत की दृष्टि से नोएडा शहर 90.27 प्रतिशत के साथ 14वें नंबर पर है।

एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गया है। शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे सीबीएसई 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित हुआ है। अब करीब 2:00 बजे सीबीएसई दसवीं क्लास का रिजल्ट भी घोषित हो जाएगा। एक बार फिर पूरे देश में लड़कियों ने बाजी मारी है। सीबीएसई 12वीं क्लास में पूरे देश में 94.54 लड़कियों और 91.25 प्रतिशत लड़की पास हुए हैं। सीबीएसई रिजल्ट 2022 में जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93 प्रतिशत और केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04 प्रतिशत रहा है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट सिटी वाइज प्रतिशत
  1. त्रिवेंद्रम - 98.83 प्रतिशत
  2. बंगलुरू - 98.16 प्रतिशत
  3. चेन्नई - 97.79 प्रतिशत
  4. दिल्ली ईस्ट - 96.29 प्रतिशत
  5. दिल्ली वेस्ट - 96.29 प्रतिशत
  6. अजमेर - 96.01 प्रतिशत
  7. चंडीगढ़ - 95.98 प्रतिशत
  8. पंचकूला - 94.08 प्रतिशत
  9. गुवाहाटी - 92.06 प्रतिशत
  10. पटना - 91.20 प्रतिशत
  11. भोपाल - 90.74 प्रतिशत
  12. पुणे - 90.48 प्रतिशत
  13. भुवनेश्वर - 90.37 प्रतिशत
  14. नोएडा - 90.27 प्रतिशत
  15. देहरादून - 85.39 प्रतिशत
इन ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट में देख सकते है रिजल्ट
cbse.gov.in
● cbse.nic.in
● cbseresults.nic.in
● results.gov.in
● digilocker.gov.in

अन्य खबरें