New Year 2024 : ऑफिस से सिर्फ एक छुट्टी लेकर मनाएं शानदार न्यू ईयर, जानिए नोएडा में कहां कर सकते हैं मस्ती

नोएडा | 9 महीना पहले |

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नया साल आने वाला है, जो अपने साथ रोशनी की नई किरण लेकर आएगा। नया साल अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। सभी नए साल का इंतजार करते हैं। नए साल पर बाहर घूमने जाने का नया ट्रेंड चल गया है। लोग नए साल पर विदेश, हिल स्टेशन और स्नो फॉल वाली जगहों पर जाते हैं। अगर आप भी नए साल पर कहीं बाहर जाना चाहते हैं, लेकिन आपके पास समय नहीं है तो आप नोएडा में ही अच्छी जगहों पर जा सकते हैं। आप कम समय और कम खर्चे में अपना नया साल पूरी मस्ती के साथ मना सकते हैं।

डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया
नोएडा में सबसे पहले डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया (Snow World, DLF Mall Of India) का नाम आता है, जो घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां आपको बर्फ में खेलने को मिलेगा। यहां पर आप स्कींइग कर सकते हैं। आप परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ यहां मस्ती कर सकते हैं। यहां प्रत्येक व्यक्ति सिर्फ 950 रुपये और बच्चों के लिए 450 रुपये का टिकट है।
द ग्रैंड वेनिस मॉल
नए साल का मजा आप द ग्रैंड वेनिस मॉल में भी ले सकते हैं। अगर आप पार्टनर के साथ यहां जाते हैं, तो आपका पार्टनर बहुत ज्यादा खुश होगा। इस मॉल में वेनिस की थीम पर बोटिंग एरिया बनाया गया है, जो आपको वेनिस सिटी का पूरा फील कराएगा।
गार्डन गैलेरिया मॉल
गार्डन गैलेरिया मॉल की बात करें तो यहां आपको मजा ही आ जाएगा। यह मॉल आपके नए साल को यादगार बना देगा। सेक्टर-38 के गार्डन गैलेरिया मॉल के अंदर बना ये रेस्टोरेंट आपको जमीन से 160 फीट ऊपर हवा में खाना खाने लुत्फ देगा। नए साल पर कपल्स और परिवार दोनों के लिए यह बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां एक कपल की फीस 5000 है।
स्मेश में स्मेशिंग पार्टी
नोएडा के स्मेश में धमाकेदार पार्टी की व्यवस्था की जा रही है। जहां पर आपको एंटरटेनमेंट के साथ बहुत सारा फूड और ड्रिंक भी मिलेगी। आप दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं। यहां पर आपको आईडी प्रूफ ले जाना होगा। यह नया साल मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में शुमार है।
ग्रेटर नोएडा में अयात्ती
ग्रेटर नोएडा में अयात्ती पार्टी के लिए बहुत अच्छी जगह है। यहां आप रॉकिंग म्‍यूजिक, लाइव गिग्‍स और स्टैंड अप कॉमेडी के साथ ही सेलेब्रिटी डीजे और लाइव म्‍यूजिक का आनंद उठा सकते हैं। अयात्ती में प्रत्येक व्यक्ति को 3000 रुपए का खर्चा हो सकता है।

अन्य खबरें