Noida News : पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बुक कराने के नाम पर केंद्रीय मंत्रालय के अफसर से ₹350 की ठगी

नोएडा | 1 साल पहले | Jyoti Karki

Google Image | Symbolic Image



Noida News : एक युवक को हरिद्वार में पीडब्ल्यूडी का गेस्ट हाउस बुक करना भारी पड़ गया। जालसाजों ने गेस्ट हाउस बुक के नाम पर केंद्रीय मंत्रालय में कार्यरत एक व्यक्ति से ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ऐसे दिया घटना को अंजाम 
पुलिस को दी शिकायत में बीरेंद्र तिवारी नामक व्यक्ति ने बताया कि वह सेक्टर-19 में परिवार के साथ रहता है। साथ ही केंद्रीय मंत्रालय में कार्य करते है। कुछ दिनों पहले बीरेंद्र को घूमने के लिए हरिद्वार जाना था। जिसके लिए उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बुक कराने के लिए ऑनलाइन नंबर सर्च किया। जिसके बाद ठग ने उन्हें कॉल किया और उनको काम दाम पर अच्छा गेस्ट हाउस बुक करवाने का झांसा दिए और बोला की इसके लिए उन्हें दिए गए खाते में कुछ एडवांस जमा करना होगा। इसके बाद वह उनकी बातों में आ गए और और उन्होंने सम्बंधित खाते में 350 रुपए ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि पैसे ट्रांसफर करने के बाद आरोपियों ने कॉल उठाना बंद क्र दिया जिसके बाद बीरेंद्र को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मुकदमा दर्ज कराया है।  

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज 
फिलहाल सेक्टर-20 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें