नोएडा में रामलीला : 70 फीट के रावण पुतले का निर्माण शुरू, देखिये कार्यक्रम का शेड्यूल

नोएडा | 3 घंटा पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | पुतला



Noida News : श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में  मंचन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रामलीला मैदान में सबसे पहले रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतलों का निर्माण शुरू हो गया है। मंचन के स्थान को चारों तरफ से घेरा जा रहा है। इस बार यहां रामलीला मंचन के लिए 150 फीट का मंच तैयार जा रहा है। इसमें लगभग 100 फीट लंबाई, 48 फीट चौड़ाई व  6 फीट ऊंचाई होगी।

रामलीला 3 अक्टूबर से शुरू
समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार लोनी के अनुभवी कारीगर पुतले बना रहे हैं। रावण का पुतला 70 फीट, कुंभकरण का 65 फीट और मेघनाद का 60 फीट ऊंचा होगा। ये पुतले बहुत ही सजीव दिखेंगे। रामलीला 3 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेगी। इस बीच 7 अक्टूबर को शहर में श्रीराम की बारात निकलेगी। 12 अक्टूबर यानी दशहरे के दिन इन पुतलों का दहन किया जाएगा।

श्रीराम और भरत मिलाप 
समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि इस साल मुरादाबाद की मशहूर मंडली 'श्री जानकी कला मंच' रामलीला का मंचन करेगी। दर्शकों के लिए 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसमें 500 सोफे और 4 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए प्राइवेट गार्ड्स के साथ नोएडा पुलिस भी तैनात रहेगी। कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग ने बताया कि 13 अक्टूबर को श्रीराम और भरत मिलाप के साथ रामलीला का समापन होगा। इसके बाद डांडिया उत्सव मनाया जाएगा।

अन्य खबरें