नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता : भारतीय किसान यूनियन मंच का विस्तार, दानिश सैफी बने एनसीआर अध्यक्ष

नोएडा | 9 दिन पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | प्रेस वार्ता



Noida News : नोएडा मीडिया क्लब में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय किसान यूनियन मंच ने अपने संगठन के विस्तार की घोषणा की। इस दौरान दानिश सैफी को भारतीय किसान यूनियन मंच का एनसीआर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कौन है दानिश सैफी
दानिश सैफी पिछले 15 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और लगातार किसानों, गरीबों और मजदूरों की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने संगठन के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया है और संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई है। संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर और संगठन के आग्रह पर उन्होंने एनसीआर अध्यक्ष का पद स्वीकार किया है। दानिश सैफी ने कहा कि वे भविष्य में भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसानों के हितों के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

ये रहे शामिल 
इस मौके पर विजेंद्र यादव और सूरज यादव ने भी भारतीय किसान यूनियन मंच में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे संगठन की कार्यशैली से बेहद प्रभावित हैं और इसी कारण उन्होंने इसमें शामिल होने का फैसला किया है। प्रेस वार्ता के दौरान संरक्षक सुरेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान, यूथ अध्यक्ष आशीष चौहान, यूथ महासचिव रिंकू यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम यादव, यूथ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता विमल त्यागी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, महानगर अध्यक्ष उमंग पंडित, यूथ सचिव अमित बसोया, पाला प्रधान और ओमवीर नेता जी शामिल रहे।

अन्य खबरें