BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर में भाजपा ने पकड़ी रफ्तार, प्रतिद्वंद्वी से बड़ा फासला बनाया

नोएडा | 4 महीना पहले | Mayank Tawer

Google Image | डॉ.महेश शर्मा



Noida News : गौतमबुद्ध नगर से भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक डॉ.महेश शर्मा आगे चल रही है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक डॉ.महेश शर्मा के खाते में 46,285 वोट आए हैं। दूसरे नंबर पर महेंद्र नागर को 13,480 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर राजेंद्र सोलंकी को 10,492 वोट मिले हैं। शुरूआती रूझानों से लग रहा है कि भाजपा प्रत्याशी बड़ी आसानी से जीत दर्ज कर लेंगे। 

हर राउंड में बढ़ता जाएगा फासला 
भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा पर इस बार भी जमकर वोट की बारिश हुई है। पहले राउंड से ही महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। हर राउंड के बाद धीरे-धीरे यह फासला बढ़ता जा रहा है। मतगणना स्थल पर एकत्र सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं का हौसला हर राउंड के बाद गिरता नजर आ रहा है। जबकि दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता जोश में दिखाई दे रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम जीत के प्रति आश्वस्त हैं। 

सपा-बसपा कार्यकर्ता बोले, अंतिम राउंड तक जमे रहेंगे 
भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा लगातार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसे लेकर सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि रिजल्ट कुछ भी रहे, लेकिन वह अंतिम राउंड तक मतगणना स्थल पर जमे रहेंगे। अभी आगे कई राउंड की मतगणना होना बाकी है। आगे के राउंड में भाजपा प्रत्याशी पीछे भी हो सकते हैं। इसीलिए अंतिम रांउड क मतगणना स्थल को नहीं छोड़ेंगे। 

अन्य खबरें