नोएडा के Child PGI में इको इंडिया ने करवाया कार्यक्रम : महाराष्ट्र और बंगाल के 52 डॉक्टरों ने ली जानलेवा बीमारी के इलाज की ट्रेनिंग

नोएडा | 1 साल पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | Symbolic Image



Noida News : शहर मेंपोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ हॉस्पिटल (Post Graduate Institute of Child Health) ने इको इंडिया के साथ मिलकर एक आयोजन किया। इको इंडिया (Extension for Community Healthcare Outcomes) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो स्वास्थ्य सेवा शिक्षा और अन्य विकास लक्ष्यों के क्षेत्र में कार्य करता है। इसी के तहत एक राष्ट्रीय व्यापी कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसमें बीटा थैलेसीमिया (Beta Thalassemia) और अन्य हीमोग्लोबिनोपैथी (Hemoglobinopathy ) से रोकथाम कैसे करें इसके निर्देश दिए गए हैं। यह वह कारण है जिसकी वजह से हीमोग्लोबिन की मात्रा कम या ज्यादा होती है। पीजीआईसीएच नोएडा इको इंडिया के कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय हब के रूप में काम कर रहा है। 

महाराष्ट्र के भी डॉक्टर शामिल हुए 
इस दो दिन के कार्यक्रम में 52 डॉक्टर महाराष्ट्र से शामिल हुए। जिसमें मध्य प्रदेश और वेस्ट बंगाल के डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी गई थी कि कैसे बीटा थैलेसीमिया और हीमोग्लोबिनोपैथी बचाव किये जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़े वर्ग के क्षेत्रों में लोगों को जानकारी देना रहा। पिचड़े वर्ग के लोगों को इस मामले की जानकारी नहीं होती और इलाज होने के बावजूद भी कई लोग अपनी जान दे देते है। हीमोग्लोबिनोपैथी  किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। 

यह हो सकता है जानलेवा  
आपको बता कि हेमोग्लोबिन में कमी होने के कारण शरीर में खून की मात्रा घट जाती है। खून की मात्रा घटने पर एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। कुछ मामलों में एनीमिया जानलेवा भी साबित होती है। ईपीएफओ इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए एक वेबिनार आयोजित की जाएगी। ताकि जिसमें हेमोग्लोबिन (Hemoglobin) बीमारी का उपचार, ट्रीटमेंट और बचाओ आदि चीजें शामिल की जाएंगी।

यह लोग रहे कार्यक्रम के भागीदार 
इस कार्यक्रम में आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाग लिया। NHM मध्य प्रदेश, कोलकाता नगर निगम (KMC) और बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ज्ञान भागीदार हैं जबकि भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी (IAP) एक शैक्षणिक भागीदार है। पीजीआईसीएच नोएडा इको इंडिया के कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय हब के रूप में काम कर रहा है।

अन्य खबरें