Farmers Tractor Rally : किसानों ने नोएडा चिल्ला बॉर्डर खोला, ट्रैक्टर वापस लौटे

नोएडा | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Social Media | नोएडा चिल्ला बॉर्डर



गणतंत्र दिवस पर किसानों ने दिल्ली में जमकर उत्पात मचाया। ट्रैक्टर परेड से पहले किसानों ने चिल्ला बॉर्डर दोनों तरफ से बंद कर दिया था। रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की। इसके बाद किसानों ने नोएडा चिल्ला बॉर्डर को एक तरफ से खोल दिया है। इससे आने जाने वालों को राहत मिली है। 
 
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे संगठन ने पीएम मोदी से कोई बात नहीं की है। इस संगठन को पीएम मोदी ने नहीं बुलाया है। हम इस किसान बिल को लेकर पीएम से बातचीत करना चाहते है। उनका कहना है कि जिस दिन मोदी से बात होगी, उस दिन किसानों की परेशानी का समाधान हो जायेगा।

किसान नेता सुभाष भाटी ने बताया कि नोएडा पुलिस और किसानों के बीच वार्ता होने के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर किसानों ने चिल्ला बॉर्डर एक तरफ का रास्ता खोल दिया है। जिससे आम जनता को कोई परेशानी नहीं हो। किसान किसी को परेशान नहीं करना चाहते है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली से नोएडा की तरफ आने वाला रास्ता खोल दिया गया है। एक तरफ का रास्ता सामान्य है। लोग आराम से आवागमन कर रहे है। दूसरी तरफ के रास्ते पर किसान प्रदर्शन कर रहे है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। यह फैसला किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत होने के बाद लिया गया है।

अन्य खबरें