NOIDA : पीड़ित बाप पुलिस से बोला- साहब! बहू ने छीना मेरा बेटा, ऐसे करती थी सुसाइड के लिए मजबूर

नोएडा | 1 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



Noida News : सेक्टर-12 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अक्टूबर 2022 में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अब 3 महीने बाद व्यक्ति के पिता ने अपने घर की बहू, उसके भाई और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने सेक्टर-24 कोतवाली में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

सुमन से परेशान था पूरा परिवार
दरअसल, सेक्टर-24 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-12 में धीरेंद्र सिंह अपनी बीवी सुमन के साथ रहता था। दोनों की एक बच्चा भी है। सुमन और धीरेंद्र सिंह की शादी नवंबर 2019 में हुई थी। सुरेंद्र सिंह के पिता नेत्रपाल सिंह का कहना है कि शादी के बाद से ही सुमन पूरे परिवार को प्रताड़ित करती थी। अपनी अलग-अलग हरकतों से पूरे परिवार को परेशान करती थी।

सुमन के कारण बेटे ने किया सुसाइड
नेत्रपाल सिंह का कहना है कि पत्नी सुमन, अपने साले बिजेंद्र और सास संतरा देवी से तंग आकर उनके बेटे धीरेंद्र सिंह ने आत्महत्या की है। नेत्रपाल सिंह का कहना है कि पूरा परिवार सुमन और उसकी हरकतों से परेशान था। जिसके कारण उनके बेटे ने सुसाइड किया है।

अन्य खबरें