Noida News : नोएडा के रजत विहार में शुरू हुई नेकी की दिवार और लाइब्रेरी की निशुल्क सेवा

नोएडा | 1 साल पहले | Ankita Sharma

Google | Symbolic Image



Noida : रजत विहार में मेन गेट पर नेकी की दीवार और लाइब्रेरी की निशुल्क सेवा शुरू हुई है। इसका शुभारंभ अतिथि नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि फोनरवा के चेयरमैन योगेन्द्र शर्मा और के के जैन ने की।

'नेकी की दीवार आज समाज की बड़ी जरुरत है '
इंदु प्रकाश ने आर डब्ल्यू ए - रजत विहार के इस कार्य को सराहते हुए कहा कि सोसाइटी में ये बहुत नेक कार्य किया गया है, समाज को इस तरह के कार्यों में बड़चड कर भाग लेना चाहिए। योगेंद्र शर्मा ने  नेकी की दीवार और लाइब्रेरी को आज समाज की जरूरत बताते हुए कहा कि रजत विहार, सी ब्लाॅक में ये एक नेक कार्य हुआ है इससे गरीब तबके का उत्थान होगा और लाइब्रेरी से शिक्षा का स्तर बड़ेगा। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी अथितियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कई वर्ष पहले से ये विचार मन में था और उसे अपने सपने को साकार होते हुए देखकर खुशी की अनुभूति हो रही है, नेकी की दीवार और लाइब्रेरी से सभी जरूरत मंदों का लाभ होगा। 

कार्यक्रम में ये रहे शामिल 
कार्यक्रम में विशेष अथिति फोनरवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, जे पी उप्पल, प्रदीप वोहरा  और डी एन पांडे, आरडब्ल्यूए के महासचिव अनिल भट्ट, सुब्रत मोहाकूड, योगेश त्यागी, रोली शर्मा, महेंद् ध्यानी,नेहा कुमार, दिनेश सिंह, बीजू थौमस्, जीपी शर्मा, एसएस परिहार और एस मुराली और रजत विहार के निवासी, सोसाइटी में कार्यरत घरेलू सहायिकाएं, के साथ बाकि कर्मचारी भी उपस्थित हुए।

अन्य खबरें