NOIDA BREAKING : जीआईपी मॉल के वाटर पार्क में लड़कियों के साथ मारपीट, पुलिस ने कहा- कपड़ों को लेकर हुआ विवाद, VIDEO

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | जीआईपी मॉल में लड़कियों के साथ विवाद



NOIDA : नोएडा के जीआईपी मॉल (GIP Mall) के अंदर मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जीआईपी मॉल के भीतर वर्ल्ड ऑफ वंडर (WOW) वाटर पार्क (Water Park) में लड़कियों (Girls) के साथ मारपीट हुई है। हालांकि, पुलिस (Noida Police) का कहना है कि वाटर पार्क में कोई भी मारपीट नहीं हुई। लड़कियों ने जो कपड़े पहने हुए थे, उसको लेकर विवाद हुआ है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के जीआईपी मॉल में स्थित वर्ल्ड ऑफ वंडर वाटर पार्क में एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ मौज-मस्ती करने आई थी। बताया जा रहा है कि महिलाओं और लड़कियों का कॉस्ट्यूम को लेकर वहां के स्टाफ से विवाद हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला और लड़कियां अपने पहने हुए कॉस्टयूम समेत वाटर पार्क में नहाने गई थी, लेकिन उनको वहीं पर रोक दिया गया। स्टाफ ने उनसे कहा कि वह इन कॉस्टयूम को पहनकर वाटर पार्क में नहीं नहा सकती हैं। जिसको लेकर विवाद हुआ है।

पुलिस ने कहा- मारपीट नहीं हुई
बताया जा रहा है कि एक लड़की की उम्र 15 साल और दूसरी लड़की की उम्र 20 साल है। जबकि, उनकी मां की उम्र करीब 50 वर्ष है। जानकारी मिली रही है कि वाटर पार्क की महिला स्टाफ ने तीनों के साथ मारपीट की है। हालांकि, इस मामले की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। इस मामले में जीआईपी चौकी इंचार्ज का कहना है कि केवल तीखी नोकझोंक हुई है और उसके बाद मामला शांत हुआ है। उनके संज्ञान में मारपीट को कोई भी मामला नहीं आया है।

अन्य खबरें