अच्छी खबर : गाजियाबाद और नोएडा के राम भक्तों के लिए खास खबर, परिवहन विभाग ने दिया यह बड़ा तोहफा

नोएडा | 2 साल पहले | Nitin Parashar

Google Image | Symbolic Photo



Noida News : प्रभु श्रीराम के भक्तजनों के लिए बड़ी खबर है। राम जन्मभूमि अयोध्या के भव्य राम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सरकार ने खास तोहफा दिया है। मोरना स्थित नोएडा डिपो से अयोध्या के लिए बस जाएगी। इसकी जानकारी मोरना डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने दी। बता दें गाजियाबाद कौशांबी डिपो में से बस शुरू होगी और नोएडा होते हुए अयोध्या के लिए रवाना होगी। बस समय सुबह 8 बजे से चलेगी।

यात्रियों की मांग पर लिया  फैसला
एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि यात्रियों से फीडबैक लिया जा रहा है। अच्छा फीडबैक आने के बाद नोएडा डिपो से भी अयोध्या के लिए बस सेवा चालू कर दी जाएगी। वैसे अयोध्या के लिए काफी लोग बस से यात्रा करने के लिए इच्छुक हैं। फिलहाल कौशांबी डिपो से अयोध्या के लिए बस सेवा चालू है जो नोएडा डिपो से यात्रियों को लेकर अयोध्या जाएगी। बस सुबह 8 बजे मोरना डिपो पहुंचेगी। 

कौशांबी होकर लखनऊ जा रहीं नोएडा की बसें
मोरना स्थित नोएडा डिपो से लखनऊ के लिए रोज 15 से 20 बस चलाई जा रही हैं। गाजियाबाद के कौशांबी डिपो की बसें चुनाव ड्यूटी में लगी होने के कारण यह व्यवस्था की गई है। फिलहाल, बसें नोएडा से निकलकर कौशांबी डिपो जाती हैं। वहां से यात्री लेकर नोएडा वापस आकर यमुना एक्सप्रेसवे से लखनऊ निकलती हैं।

नोएडा से लखनऊ तक रोज 15 से 20 बस 
नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में बसों की कम संख्या होने के कारण क्षेत्रीय प्रबंधक गौतमबुद्ध नगर विजय कुमार निगम ने यूपी परिवहन निगम मुख्यालय को पत्र लिखा था। अपने लिखे पत्र में उन्होंने यात्रियों की दिक्कत का हवाला देते हुए बसों को चुनाव ड्यूटी से छूट देने का निवेदन किया था। ऐसे में दोनों डिपो की बसें चुनाव ड्यूटी में नहीं लगी थी। वहीं, कौशांबी डिपो की बड़ी संख्या में बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हुई हैं। यात्रियों की समस्या को कम करने के लिए नोएडा से रोज 15 से 20 बस लखनऊ के लिए चलाई जा रही हैं। बसें सुबह 6 बजे से लखनऊ के लिए निकलनी शुरू होती हैं। इसके अलावा कौशांबी डिपो के रास्ते बरेली के 8 बसें चलाई जा रही हैं।

अन्य खबरें