International Women's Day 2021: नोएडा एबीवीपी ने महिलाओं को जागरूक किया

नोएडा | 3 साल पहले | Testing

Tricity Today | नोएडा एबीवीपी ने महिलाओं को जागरूक किया



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गौतबुद्ध नगर की नोएडा इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां महिलओं और युवतियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया है। कार्यक्रम का संचालन नगर सहमंत्री राजरानी ने किया है। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद और सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और गीता देकर किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान प्रांत सह छात्रा प्रमुख मेरठ प्रांत भावना राठौड़ ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने के लिए पूरे प्रदेश में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाकर जागरूक कर रही है। 

रेखा चौहान ने बताया कि महिलाओं को किस प्रकार से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नारी को सशक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर एबीवीपी के तहसील सायोंजक गोपाल गुप्ता, नगर मंत्री राहुल, आयुष और आदर्श आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें