नोएडा : यूक्रेन-रूस युद्ध को रोकने के लिए सड़क पर हुआ कीर्तन, लोगों ने कहा- भगवान सब आपके भरोसे 

नोएडा | 2 साल पहले | Anika Gupta

Tricity Today | कीर्तन



Noida News : रूस और यूक्रेन का युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। एक तरफ भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए भारत सरकार 'ऑपरेशन गंगा' चला रही है। लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से वहां की भयभीत तस्वीरें लोगों तक पहुंच रही हैं। यह युद्ध टाला जाए और विश्व में शांति हो। इसके लिए शहर में रविवार को इस्कॉन मंदिर के भक्तों ने सेक्टर-18 स्थित अट्टा मार्केट में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

मंदिर की तरफ से हुई यह अपील
हर कोई युद्ध को रोकने के लिए अपील करता हुआ नजर आ रहा है। बता दें यह कीर्तन यात्रा सब मॉल चौक से शुरु हुई और अट्टा मार्केट में इसका समापन हुआ। भक्त लोगों ने मृदंग, करताल और अन्य वाद्य यन्त्रों के साथ मधुर कीर्तन किया। लोगों ने कीर्तन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मन्दिर के तरफ से अपील की गई कि विश्व शान्ति के लिये अपने अपने घरों में प्रतिदिन हरे कृष्ण महामन्त्र का जप करें।

युद्ध विश्व के लिए खतरा
इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष वंशीधर दास ने कहा कि युद्ध हमेशा से ही विश्व शान्ति के लिए खतरा रहा हैं। चाहे युद्ध 2 व्यक्तियों के बीच हो या दो देशों के बीच, इसका परिणाम पूरे समाज अथवा पूरे विश्व को भुगतना पड़ता है। अभी वर्तमान में ऐसी ही स्थिति चल रही है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण पूरे विश्व में अशान्ति का माहौल है। ऐसे में शान्ति का केवल एक ही उपाय शेष है, भगवान् के नाम का कीर्तन। क्योंकि भगवन्नाम का कीर्तन सभी शास्त्रों में सर्वश्रेष्ठ बताया गया है।

अन्य खबरें