बड़ी खबर : अब नोएडा में 24 घंटे रहेंगे पीएम मोदी और सलमान खान, मिलना है तो यहां करें संपर्क

नोएडा | 2 साल पहले | Md Raja

Google Image | Madame Tussauds Museum will start in DLF Mall



नोएडा: सेक्टर 18 में स्तिथ डीएलएफ मॉल में शिफ्ट हुआ मैडम तुसाद म्यूजियम। बड़े से बड़े हसीन सितारों का कर सकेंगे दीदार। इस म्यूजियम में दुनिया के सिनेमा, खेल और बड़े बड़े विख्यात नेताओं का दीदार कर सकते हैं। 

डीएलएफ मॉल में शिफ्ट हुआ मैडम तुसाद म्यूजियम 
डीएलएफ मॉल में शिफ्ट हुआ मैडम तुसाद म्यूजियम। म्यूजियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, दिलजीत दोशांज और कैटरीना कैफ के साथ साथ देश दुनिया के सिनेमा और खेल से संबंधित सितारे और विख्यात नेताओं का अब सभी लोग दीदार कर सकते हैं। 

म्यूजियम को मैडम तुसाद इंडिया के नाम से जाना जाएगा 
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित देश का एकमात्र मैडम तुसाद म्यूजियम नोएडा के सेक्टर में स्तिथ डीएलएफ में शिफ्ट हो गया हैं। मंगलवार से म्यूजियम को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। म्यूजियम का नाम बदलकर मैडम तुसाद इंडिया कर दिया गया हैं। म्यूजियम को 2019 में खोला गया था, लेकिन कोरोना की महामारी के चलते दो साल तक यह बंद ही रहा।

म्यूजियम में होंगे हसीन किरदारों के पुतले 
इस बार म्यूजियम को और भी खूबसूरत तरीके से मनाया गया हैं। यहां पर आजादी के नायक जैसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लेकर 50 से अधिक शख्सियतों के पुतले मौजूद रहेंगे इसके अलावा खेल जगत से जुड़े हुए बेहतरीन खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव, मैरी कॉम, मिल्खा सिंह, डेबिट बेकम, उसेन बोल्ट आदि के पुतले मौजूद हैं। सिनेमा जगत से जुड़े हुए हसीन किरदार जैसे अमिताभ बच्चन, राज कपूर, सलमान खान, रणबीर कपूर, कैटरीना और अन्य फिल्मी सितारे और  हॉलीवुड से एंजेलिना जोली, जेनिफर लोपेज, आदि शख्सियतों के पुतले मौजूद होंगे।

अन्य खबरें