Noida News : राजमिस्त्री के 4 वर्षीय बेटे का अपहरण, पुलिस ने जांच की तो भाई निकला किडनैपर

नोएडा | 11 महीना पहले | Mayank Tawer

Google Image | Symbolic



Noida News : याकूबपुर गांव मे रहने वाले एक राजमिस्त्री के 4 वर्षीय बेटे अभिषेक को उसका भतीजा अजय महतो घर से बिहार ले गया। वह बच्चे को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा। घटना की सूचना पर थाना फेस-2 पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बच्चे को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। इसके अलावा आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 क्या है पूरा मामला
थाना फेस-2 के प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बच्चे के पिता संतोष महतो अपने भतीजे अजय महतो को अपने पास रख कर उससे राजमिस्त्री का काम करवाते थे। उसे कुछ दिनों से संतोष ने मजदूरी नहीं दी थी। इस वजह से वह अपने चाचा के बेटे को लेकर बिहार जा रहा था। पीड़ित ने अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं की है।

अन्य खबरें