नोएडा में शर्मनाक मामला : मदर डेयरी पर काम करने वाला बना हैवान, बेटी के साथ आइसक्रीम खरीदने गई महिला के साथ...

नोएडा | 3 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | Symbolic Image



Noida News : नोएडा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सेक्टर-45 स्थित अम्रपाली सफायर हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली एक महिला के साथ अश्लील हरकत की गई। इस मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला
थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आम्रपाली सफायर सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक वह सोसाइटी के अंदर स्थित मदर डेरी के बूथ से आइसक्रीम खरीदने के लिए अपनी बेटी के साथ गई थी। उन्होंने आइसक्रीम का आर्डर दिया। उसी दौरान यह घटना हुई।

पुलिस ने भेजा जेल
पीड़िता का आरोप है की आइसक्रीम देते समय मदर डेयरी की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति ने उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ। महिला का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने कई अन्य महिलाओं के साथ पूर्व में भी अश्लील हरकत की है। इस बात की जानकारी सोसाइटी के गार्ड्स ने उन्हें दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अन्य खबरें