लोकसभा चुनाव 2024 : नरेंद्र शर्मा बने समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव, उस्मानी को मिला सचिव का पद 

नोएडा | 1 महीना पहले | Nitin Parashar

Triciy Today | नरेंद्र शर्मा और मेराजुद्दीन उस्मानी



Noida News : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में समाजवादी मजदूर सभा ने गौतमबुद्ध नगर के दो नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी की चिट्ठी
समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नोएडा निवासी नरेंद्र शर्मा को मजदूर सभा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नरेंद्र शर्मा नि​युक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी। नरेंद्र शर्मा इससे पहले काफी समय तक मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें तरक्की देने का फैसला किया है।

ढाई दशक से कर रहे पार्टी की सेवा
राहुल निगम वारसी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के ही एक और कर्मठ नेता मेराजुद्दीन उस्मानी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। उस्मानी तीन बार गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष और फिर मजदूर सभा के प्रदेश सचिव के पद पर आसीन रहे हैं। वारसी ने बताया कि मेराजुद्दीन उस्मानी दो दशक से भी अधिक समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं।

अन्य खबरें