NCRTC MD Vinay Kumar Resigns : जिनके नेतृत्व में चली भारत की पहली नमो भारत रेल, उन्होंने दिया इस्तीफा

नोएडा | 6 महीना पहले | Mayank Tawer

Google Photo | Vinay Kumar



Noida News : एनसीआरटीसी (NCRTC) के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह (Vinay Kumar Singh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह भारत की पहली "रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम" (Regional Rapid Transit System) परियोजना का नेतृत्व कर रहे थे। उनके नेतृत्व में भारत की पहली "नमो भारत रेल" (Namo Bharat Rail) देश में चली है। अचानक उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, बताया जा रहा है कि अभी तक उनका इस्तीफा कबूल नहीं किया गया है।

अभी तक कबूल नहीं हुआ इस्तीफा
भारत में सबसे पहले गाजियाबाद से दुबई तक नमो भारत रेल चलाई गई। जिसको "रैपिड रेल" (Rapid Rail) नाम भी जाना जाता है। यह परियोजना विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरी हुई। अब अचानक उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा आवास और शहरी मंत्रालय को दिया है। बताया जा रहा है कि अभी तक उनका इस्तीफा कबूल नहीं हुआ है।

वर्ष 2016 से थे एमडी
विनय कुमार सिंह वर्ष 2016 से एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक बने थे। उनके नेतृत्व में इस परियोजनाओं को हरी झंडी मिली। बीते 6 मार्च 2023 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुहाई से गाजियाबाद के बीच चलने वाली पहली "नमो भारत रेल" (NaMo Bharat Rail) का उद्घाटन किया था, लेकिन अब अचानक इस पूरी परियोजना में मुख्य भूमिका निभाने वाले ने अब इस्तीफा दे दिया है।

अन्य खबरें