NOIDA BREAKING : 17 वर्षीय लड़के पर 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने का आरोप, परिजनों ने थाने पर जताया आक्रोश

नोएडा | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | BIG BREAKING NEWS



NOIDA : थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाली एक 8 वर्षीय दलित बच्ची के परिजनों ने उसके पड़ोस में रहने वाले किशोर के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है। इस बात को लेकर सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने थाना सेक्टर-20 पर पहुंचकर अपना आक्रोश जताया है। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया है।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि हरौला गांव में रहने वाली 8 वर्षीय दलित किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक 17 वर्षीय किशोर ने बीती रात को उनकी बच्ची के साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने इस मामले की अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। परिजनों की मौखिक शिकायत के आधार पर पुलिस बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण करवा रही है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि जिस पर आरोप लगाया गया है, उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से आक्रोशित दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने शनिवार की सुबह थाना सेक्टर-20 पर पहुंच कर आक्रोश जताया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया है।

अन्य खबरें