नोएडा : आम आदमी पार्टी ने बनाई खास रणनीति, महिलाओं को मिलेगी ज्यादा भागीदारी

नोएडा | 3 साल पहले | Anika Gupta

Tricity Today | महिलाओं को मिलेगी ज्यादा भागीदारी



Noida News : आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) के गौतमबुद्ध नगर महिला प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा बैठक नोएडा में सेक्टर-49 के पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नलिनी मल्होत्रा और संचालन श्वेता शर्मा ने किया। नलिनी मल्होत्रा ने बताया कि मीटिंग का मुख्य उद्देश्य आदमी पार्टी के अंदर महिलाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा बढ़ाना है। महिलाओं को कैसे ज्यादा से ज्यादा पार्टी में शामिल किया जाए, इसके लिए विचार विमर्श किया गया।

आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ को मजबूत करेगी
जिला अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंदर महिला विंग को घर-घर जाकर मजबूत किया जा रहा है। महिलाओं की आधी जनसंख्या को साथ लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उतरेगी। इसका असर दिखाई देगा। प्रदेश उपाध्यक्ष श्वेता शर्मा और जिला अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय की सहमति पर महानगर अध्यक्ष प्रिया वालिया ने निवेदिता शर्मा को नोएडा महानगर उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

लक्ष्मी देवी को पदोन्नत कर जिला सचिव बनाया गया
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसके साथ-साथ जेवर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष लक्ष्मी देवी के अच्छे कार्य और मेहनत को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र से प्रमोशन करके जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सलमा खान, राधा जाटव, उमेश भाटी और कमलेश भाटी को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। मीटिंग में मुख्य रूप से नलिनी, श्वेता शर्मा, निवेदिता शर्मा, प्रिया वालिया, अनिता चौधरी, राधा जाटव, कमलेश भाटी और सलमा खान आदि मौजूद रहीं।

अन्य खबरें