UP Congress Party में फेरबदल : नोएडा के अनिल यादव बने प्रदेश प्रवक्ता, कहा- संगठन की मजबूती प्रा​थमिकता

नोएडा | 9 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | अनिल यादव



Noida/Lucknow News : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस (UP Congress) संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। कुछ ही दिन पहले प्रदेश की कमान अजय राय को मिली है। इसके बाद अजय राय कांग्रेस की नई टीम तैयार कर रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी की है। इसमें नोएडा से कांग्रेस नेता अनिल यादव समेत 15 लोग प्रदेश प्रवक्ता और 17 मीडिया पैनलिस्ट बनाए गए हैं। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद शहरवासी अनिल यादव को उनके आवास पर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

संगठन मजबूत करना होगा मजबूत : अनिल यादव 
अनिल यादव ने ट्राइसिटी टुडे से बात करते हुए बताया कि पार्टी का पक्ष मजबूती के साथ राष्ट्रीय चैनल पर रखूंगा। सत्ता की नाकामियों को उजागर करूंगा। उनका मकसद उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करना है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अधिक से अधिक सीट मिले, इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस की नीति को हर घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया है।
यूपी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची
प्रदेश के जिन नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है, उनमें डॉ. सीपी राय, डॉ. अमरनाथ पासवान, पुनीत पाठक, प्रो. हिलाल अहमद नकवी, संजीव कुमार सिंह, अनिल यादव (नोएडा), कुंवर सिंह निषाद, डॉ. राहुल राजभर, डॉ. मनीष, श्रीवास्तव हिंदवी, उमाशंकर पांडेय, अंशु अवस्थी, डॉ. अलीमुल्लाह खान, प्रियंका गुप्ता, सुशील पासी और तनुज पुनिया शामिल हैं।
मीडिया पैनलिस्ट की लिस्ट
प्रदेश अध्यक्ष ने जिन नेताओं को मीडिय पैनलिस्ट बनाया है, उनमें डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी, रफ्त फातिमा, अभिमन्यु त्यागी, आस्था तिवारी, डॉ. सुधा मिश्रा, डॉ. अन्नु प्रसाद पासवान, विश्वास, प्रदीप सिंह, डॉ. सुधांशु बाजपेई, तमजीद अहमद, प्रेम नारायण पाल, सलमान, इम्तियाज अंसारी, डॉ. राजकुमार मौर्या, सचिन रावत, गौरव जैन, रोहन सिंह और शैलेन्द्र सिंह शामिल हैं।

अन्य खबरें