Lok Sabha Election : सोशल मीडिया मजबूत करने में जुटी नोएडा भाजपा, इनको मिली जिम्मेदारी

नोएडा | 4 महीना पहले | Nitin Parashar

Google Photo | Symbolic



Noida News : लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक तैयारी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया को संभालने के लिए बीजेपी तेज तर्रार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे रही है। हाई कमान की तरफ से जगह-जगह टीम बनाकर कार्यकर्ताओं को लोकसभा में जुड़ने के निर्देश दिए जा रहे हैं। भाजपा जल्द अपने मंडलों में भी सोशल मीडिया की घोषणा करेगी। 2024 चुनाव से पहले प्रत्येक बूथ तक अपने डिजिटल प्रचार तंत्र को मजबूत करेगी। हालांकि, इससे पहले भाजपा नोएडा के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने महानगर की सोशल मीडिया की टीम की घोषणा की है। जिसमें 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है।

दोबारा संयोजक बने शिवांश श्रीवास्तव
नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि एक बार फिर सोशल मीडिया के लिए जिले के वर्तमान संयोजक पर अपना भरोसा जताया हैं। शिवांश श्रीवास्तव को दोबारा नए कार्यकाल में जिला संयोजक बनाया गया है। जिला सह संयोजक में अभिषेक कमल को नियुक्त किया गया है। पंकज त्रिपाठी को विधानसभा संयोजक, ऋचा सिंह विधानसभा सह संयोजक का दायित्व दिया गया हैं। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी, विधानसभा संयोजक विधानसभा सहसंयोजक विधानसभा कार्यकारिणी घोषित कर दी गई हैं।

2022 में भूमिका निभा चुकी है टीम
मनोज गुप्ता ने बताया कि 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा नोएडा की सोशल मीडिया टीम ने व्यापक जन प्रचार और प्लेटफार्मस का उपयोग कर अनेक ट्रेंड्स चलाए थे। वहीं, आम जनता को भी अनेक माध्यम से डिजिटल प्लेटफार्मस पर जोड़ने का कार्य किया था। जिसका उदाहरण अनेक जिलों में दिया गया था। जिले की कार्यकारिणी में अनुज त्रिपाठी, दीपक बत्रा, कपिल मेहरा, अमित दिवेदी, जिम्मी वालिया, आकाश आवाना, तरुणा रावत, राहुल चौहाण अन्य को विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

अन्य खबरें