Noida News: भाजपा की महानगर इकाई ने किया मंथन, इस खास अभियान को सफल बनाने में जुटेंगे कार्यकर्ता

नोएडा | 3 साल पहले | Harish Rai

Tricity Today | बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता



भारतीय जनता पार्टी की नोएडा महानगर इकाई प्रदेश में सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार प्रयत्न कर रहे हैं। गुरुवार को भाजपा के सेक्टर -35 स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अगुवाई में एक बैठक की गई। इसमें कई मुद्दों पर विचार-विमर्श कर भावी रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता नोएडा भाजपा के प्रभारी मुंशीलाल गौतम ने की। 

बैठक में संगठनात्मक स्तर पर मजबूती लाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों की योजना की रूपरेखा बनाई गई। तय किया गया कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ से मंडल स्तर तक सीधे अपनी बात रख सकेंगे। बीच में कोई बैरियर नहीं रहेगा। मंडल अध्यक्ष खुद बूथ कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहेंगे और उनसे लगातार फीडबैक लेते रहेंगे। बूध अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टर संयोजक, क्षेत्र प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तरह सक्रिय रहेंगे और सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे। नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं से आगामी योजनाओं पर पूरे उत्साह से काम करने को कहा।

बैठक में कोरोना महामारी से बचाव के बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। सभी ने मॉस्क पहनने और सेनेटाइजेशन पर जोर दिया। बैठक में चंदगी राम यादव, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, योगेंद्र चौधरी, युद्धवीर चौहान, मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, गिरिजा सिंह, राजकुमार झा, अमरीश त्यागी, प्रमोद बहल, चमन अवाना, एसपी चमोली, रवि यादव, तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, अशोक मिश्रा, कल्लू सिंह, गोपाल गौर, बबलू यादव, राममेहर, पंकज झा, लोकेश कश्यप, गीता चोपड़ा, रामनिवास यादव और मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

अन्य खबरें