Noida News : प्रभारी मंत्री के सामने भाजपा नेताओं ने रखा अफसरों की शिकायतों का पुलिंदा, पार्टी के अभियान पर भी चर्चा

नोएडा | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | बैठक का आयोजन



Noida News : सेक्टर-116 स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला और नोएडा महानगर कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुवंर बृजेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उनके साथ नोएडा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिलाध्यक्ष विजय भाटी भी थे। बैठक में आगामी कार्यक्रम के बाबत योजनाओं पर चर्चा की गई। उसमें 'मेरा माटी मेरा देश' और 'वोटर चेतना' अभियान पर विस्तार से विमर्श किया गया।

प्रभारी मंत्री ने अफसरों से बात करने का दिया भरोसा
बैठक में जिला पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने  प्राधिकरण और प्रशासनिक अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। प्रभारी मंत्री ने भरोसा दिया कि वह प्राधिकरण और प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगे और कहीं भी कार्यकर्ता के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।

बैठक में ये भी रहे मौजूद
बैठक में महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, धर्मेंद्र कोरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, युद्धवीर चौहान, सत्येन्द्र नगर, देवा भाटी, प्रमोद बहल, अमरीश त्यागी, तन्मय शंकर, चमन अवाना, विनोद शर्मा, कल्लू सिंह, बबलू यादव, ओमवीर अवाना, अहसान ख़ान, रवि यादव, मल्लिकेश्वर झा, लोकेश यादव, लोकेश कश्यप, पंकज झा, सूरज पाल राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें