Noida News : भाजपाइयों ने सामाजिक संगठनों के साथ की 'चाय पर चर्चा', लोकसभा को लेकर कसी कमर

नोएडा | 3 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | बैठक



Noida News : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी की तरफ से सेक्टर-116 में जिला कार्यालय में 'शक्ति वंदन' अभियान के तहत कई एनजीओ और समाजिक संगठन की बैठक आयोजित की गई। जहां पर सभी महिलाएं के साथ चाय पर चर्चा का भी आयोजन किया गया। शक्ति वंदन अभियान के तहत एक ओर जहां महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा
ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में महिला सशक्तिकरण दिशा में अनेक काम किए हैं। देश में नई संसद बनने के बाद उसमें जो पहला कानून आया वो नारी शक्ति वंदन का था। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। जन-धन योजना में महिलाओं के बैंक में खाते खुले, आज पुरूषों के बराबर महिलाओं के खाते हैं। मुद्रा योजना में 70 प्रतिशत लोन मातृशक्ति को मिलता है।

नारी शक्ति का सशक्तिकरण
मनोज गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने हर दिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर काम किया है। नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए जो काम हुए हैं, वो अकल्पनीय हैं। आवास योजना में मिलने वाले आवास महिला के नाम पर होता है, उज्जवला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता है, प्रधानमंत्री दीनदयाल उपाध्याय योजना के माध्यम से घर में बिजली मिलती है।

इन्होंने ने हिस्सा
सामाजिक संगठन में नारी शक्ति संगठन, राष्ट्रीय सेवा संगठन, नैवेद्य फाउंडेशन, महिला उन्नति संगठन, सोसाइटी फॉर एजुकेशन एंड डेवलपमेंट, नम्रता, पंछी, अर्द्नारेश्वर फाउंडेशन, नारी प्रगति आदि कई एनजीओ और सामाजिक संगठन की पदाधिकारियों रहे। इस कार्यक्रम में अभियान के संयोजक महामंत्री उमेश त्यागी, प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सुचित्रा कक्कड़, राजीव त्यागी, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, शिवानी शरद, राजश्री गुप्ता, दीपाली दीक्षित, शारदा सिंहल, रेखा सिंह, सुनीता शुक्ला, नीता वाजपेई, मंजू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें