Noida Breaking : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया जमकर प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

नोएडा | 3 साल पहले |

Tricity Today | बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया जमकर प्रदर्शन



NOIDA : बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्तओं ने सेक्टर-19 सामुदायिक केंद्र के पास जमकर प्रदर्शन किया है। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यलय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सामुदायिक केंद्र के पास ही रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोक-झोंक भी हो गई।

पेट्रोल, डीजल और घेरलू सामान के बढ़ते दाम के विरोध में किया प्रदर्शन
देश में पेट्रोल, डीजल और घेरलू सामान के दाम बढ़ते जा रहे है। इसको लेकर सोमवार को नोएडा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोएडा सेक्टर-19 में बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर-19 सामुदायिक केंद्र से रैली निकाल कर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च करने वाले थे, पैदल मार्च की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सेक्टर-19 सामुदायिक केंद्र पर ही रोक दिया। 

कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोक-झोंक हुई
इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नोक-झोंक भी हो हुई है। कांग्रेस के हंगामे को देखते हुवे सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है। नोएडा महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने बताया कि पुलिस ने जबरदस्ती कांग्रेस कार्यकर्तओं को रोक दिया। नोएडा के कांग्रेस प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने महंगाई के कारण गरीबों की कमर तोड़ रखी है। रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इतना ही नहीं घरेलू सामान के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

केंद्र सरकार कर रही गरीबों का शोषण
नोएडा महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पहले से ही कोरोना के कारण लोग बेरोजगार हो गए। अब केंद्र सरकार की नीतियां मजदूरों और गरीबों पर दोहरी मार पड़ रही है। लोगों के पास रोजगार नहीं है, कोरोना कर्फ्यू ने गरीबों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब केंद्र सरकार घरेलू सामान और रोजाना जरूरतमंद के सामानों पर दाम बढ़ा कर गरीबों का शोषण कर रही है।

अन्य खबरें