16 महीनों से नंबर-1 नोएडा पुलिस : डायल 112 ने 6 मिनट से भी कम समय में 13 हजार पीड़ितों तक पहुंचाई मदद, पूरी यूपी में बनाया नया रिकॉर्ड

नोएडा | 1 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | Symbolic Photo



Noida/Lucknow : संकट और आपातकालीन परिस्थितियों में राज्य के नागरिकों को पुलिस सहायता देने के लिए डायल 112 (Dial 112) उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) की एक महत्वपूर्ण योजना है। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर (Commissionerate Gautam Budh Nagar) ने यूपी 112 के माध्यम से जिले के लोगों को सहायता देने में एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित किया है।

16वीं बार नंबर-1 पर आई नोएडा पुलिस
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर डायल 112 का रिस्पांस टाइम नवंबर 2022 महीने में सबसे शानदार आंका गया है। इससे पहले भी 12 बार गौतमबुद्ध नगर डायल 112 का रिस्पांस टाइम पूरे प्रदेश में बेहतर आया है। अबकी बार गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट टीम लगातार 16वीं बार नंबर-1 पर आई है। एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर पुलिस डायल 112 टीम ने रिस्पांस टाइम ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। जुलाई 2021 से नवंबर 2022 तक पूरे प्रदेश के यूपी 112 के रेस्पान्स टाईम में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।

एक महीने में 13,138 सूचनाऐं मिलीं
वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 437 इवेन्ट प्राप्त होते है। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर से डायल 112 से 65 चार पहिया पीआरवी और 50 दो पहिया पीआरवी द्वारा पहुंचकर कॉलर को तत्काल सहायता प्रदान की जाती है। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में नवम्बर माह में कुल 13,138 सूचनाऐं प्राप्त हुई। जिन पर पीआरवी द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल सहायता प्रदान की गई।

रेस्पॉन्स टाइम 06 मिनट से भी कम
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 06 महिला पीआरवी, हाईवे पर सुरक्षा, त्वरित रेस्पॉन्स के लिए 04 पीआरवी ईस्टर्न पेरीफेरल और 02 पीआरवी यमुना एक्सप्रेसवे पर संचालित रहती है। माह नवम्बर में गौतमबुद्ध नगर के शहरी क्षेत्र में पीआरवी का ऐवरेज रेस्पॉन्स टाइम 05 मिनट 18 सेंकेण्ड और देहात क्षेत्र में पीआरवी का रेस्पॉन्स टाइम 06 मिनट 19 सेकंड रहा। यानी कि कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर का एवरेज रेस्पॉन्स टाइम 05 मिनट 58 सैंकेण्ड रहा है।

अन्य खबरें